रांची में खुला झारखंड का पहला MINI शोरूम, Titanium Autos बनी ऑफिशियल डीलर

MINI India ने झारखंड के रांची में अपना पहला शोरूम खोल दिया है. इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी अब सिर्फ बड़े मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहती. इस नई डीलरशिप के शुरू होने से राज्य के ग्राहकों को टेस्ट ड्राइव, सर्विस और EV सपोर्ट जैसी सुविधाओं मिलेंगी.

By Ankit Anand | May 22, 2026 11:13 AM

झारखंड में पहली बार MINI India ने अपनी एंट्री कर ली है. कंपनी ने रांची में अपने नए डीलरशिप पार्टनर Titanium Autos के साथ मिलकर नया शोरूम शुरू किया है. यह शोरूम NH-33 पर ओरमांझी के चकला इलाके में स्थित है और बिरसा मुंडा जूलॉजिकल पार्क के करीब पड़ता है. खास बात यह है कि यह BMW Group के Retail.NEXT फॉर्मेट पर तैयार किया गया है, जहां ग्राहकों को BMW, MINI और BMW Motorrad ब्रांड्स एक ही छत के नीचे देखने को मिलेंगे.

2026 में MINI की पांचवीं नई सिटी में एंट्री

2026 में MINI जिस तेजी से अपने नेटवर्क को बढ़ा रही है, उससे साफ है कि कंपनी अब सिर्फ बड़े मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहती. गुवाहाटी, जयपुर, जोधपुर और सूरत के बाद यह साल में MINI की पांचवीं नई सिटी एंट्री है. असल में, MINI हमेशा से खास ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम ब्रांड रही है रही है, जिसकी मौजूदगी ज्यादातर मेट्रो शहरों तक ही सीमित थी. लेकिन अब कंपनी का फोकस उन राज्यों की राजधानियों और उभरते शहरों पर है, जहां ऐसे ग्राहक मौजूद हैं जो MINI जैसी प्रीमियम लाइफ स्टाइल कार खरीदना चाहते हैं.

रांची शोरूम में क्या-क्या मिलेगा?

इस नए शोरूम में एक साथ 8 BMW कारों, 1 MINI और 7 BMW Motorrad बाइक्स को डिस्प्ले करने की जगह दी गई है. सिर्फ सेल्स ही नहीं, सर्विस पर भी खास ध्यान दिया गया है. यहां 3 मैकेनिकल बे और 4 बॉडी एंड पेंट बे वाला आधुनिक वर्कशॉप मौजूद है, ताकि ग्राहकों को मेंटेनेंस और रिपेयर के लिए बड़े शहरों के चक्कर न लगाने पड़ें.

शोरूम में 24kW का EV चार्जिंग स्टेशन भी लगाया गया है. यह काफी अहम हो जाता है, क्योंकि अब भारत में MINI की लाइनअप में Cooper और Countryman के साथ इलेक्ट्रिक मॉडल्स भी शामिल हो चुके हैं.

क्या है Retail.NEXT फॉर्मेट?

BMW Group का नया Retail.NEXT फॉर्मेट ट्रेडिशनल शोरूम लेआउट से अलग है. इसमें ओपन कंसल्टेशन एरिया, डिजिटल प्रोडक्ट टूल्स, डेडिकेटेड डिलीवरी स्पेस, लाइफस्टाइल और एक्सेसरी जोन जैसी सुविधाएं दी गई हैं. ये सारी चीजें कस्टमर एक्सपीरियंस को ज्यादा मॉडर्न और इंटरैक्टिव बनाती हैं.भारत में BMW Group India अगले 36 महीनों में 33 शहरों की 56 फैसिलिटीज में Retail.NEXT लागू कर रही है, जिस पर कुल 365.6 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है.

पूर्वी भारत में बढ़ रहा Titanium Autos का नेटवर्क

Titanium Autos पहले से ही BMW Group के गुवाहाटी और पटना शोरूम्स को ऑपरेट कर रहा है, और अब रांची इसका तीसरा Retail.NEXT आउटलेट बन गया है. खास बात ये है कि इस कदम के साथ कंपनी ने ऐसे रीजन में अपनी मौजूदगी मजबूत की है, जहां लग्जरी कार शोरूम्स अभी भी काफी कम हैं.

झारखंड के ग्राहकों के लिए ये नई डीलरशिप बड़ी राहत लेकर आई है. अब BMW देखने, टेस्ट ड्राइव लेने या सर्विसिंग के लिए कोलकाता या पटना तक लंबा सफर तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रांची में ही ग्राहकों को प्रीमियम शोरूम एक्सपीरियंस और सर्विस दोनों मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में नई कार खरीदने का कर रहे प्लान? यहां देखें शोरूम्स की लिस्ट