25 हजार का इलेक्ट्रिक स्कूटर देगा 50 किलोमीटर की रेंज, देखें देश के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. एम्पीयर V48 से लेकर एवॉन E प्लस तक, 25 से 40 हजार रुपये की रेंज में मिलने वाले ये मॉडल 50 से 100 KM तक की रेंज देते हैं.

By Rajeev Kumar | June 20, 2026 2:55 PM

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब यह आम परिवारों के बजट में भी फिट होने लगा है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जो जेब पर हल्के पड़ें और रोजाना की यात्रा में बचत भी कराएं. इसी वजह से कंपनियां कम कीमत वाले ई-स्कूटर पेश कर रही हैं. आज हम आपको ऐसे 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप 40 हजार रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं. इनमें से एक मॉडल तो सिर्फ 25 हजार रुपये में उपलब्ध है.

एम्पीयर V48 – भरोसेमंद और किफायती

एम्पीयर V48 का स्टैंडर्ड मॉडल 55 से 60 किलोमीटर की रेंज देता है. इसमें लिथियम आयन और लेड एसिड दोनों बैटरी विकल्प मिलते हैं. चार्जिंग टाइम 5 से 10 घंटे के बीच है और कंपनी दो साल की बैटरी वारंटी देती है. इसकी कीमत लगभग ₹36,000 है और यह 25 Kmph की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है.

प्लाटिनो सनशाइन – लंबी रेंज वाला विकल्प

प्लाटिनो सनशाइन इलेक्ट्रिक स्कूटर 60 से 80 किलोमीटर की रेंज देता है. इसमें 250 वॉट मोटर लगी है और टॉप स्पीड 25 Kmph है. इसे चार्ज होने में 6 से 8 घंटे लगते हैं. कीमत लगभग ₹35,999 है, जो इसे बजट सेगमेंट में आकर्षक बनाती है.

एवॉन E प्लस – सबसे सस्ता ई-स्कूटर

अगर आप बेहद कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं तो एवॉन E प्लस सही विकल्प है. इसकी कीमत लगभग ₹25,000 है. इसमें पैडल का विकल्प भी दिया गया है ताकि चार्ज खत्म होने पर आप पैडल मारकर घर पहुंच सकें. सिंगल चार्ज पर यह 50 किलोमीटर की रेंज देता है. यह भी पढ़ें: बाजार का सामान, हेलमेट और बैग… सब कुछ रख लेगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर! 55 लीटर स्टोरेज के साथ बना फैमिली यूजर्स की पहली पसंद

उजास eZY – कॉम्पैक्ट और किफायती

उजास eZY में 48V, 26Ah बैटरी पैक मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक चल सकता है. इसकी कीमत लगभग ₹31,800 है, जो इसे लो-रेंज सेगमेंट में लोकप्रिय बनाती है.

वेल्व मोटर्स वेव 01 – डिलीवरी के लिए बेस्ट

वेल्व मोटर्स का वेव 01 मॉडल घरेलू उपयोग के साथ-साथ फूड और कूरियर डिलीवरी के लिए भी उपयुक्त है. यह एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर की रेंज देता है. कीमत लगभग ₹32,500 है, जो इसे कमर्शियल यूजर्स के लिए भी आकर्षक विकल्प बनाती है.

फैसला आपका

अगर आपका बजट सीमित है और आप पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बचना चाहते हैं, तो ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए सही विकल्प हैं. 25 हजार से 40 हजार रुपये की रेंज में मिलने वाले ये मॉडल रोजाना की यात्रा को आसान और किफायती बना सकते हैं.

ध्यान दें कि ऊपर बताये गए मॉडल्स की कीमत एक्स-शोरूम है, ऐसे में अलग-अलग शहरों में उपलब्धता के आधार पर कीमतों में अंतर मुमकिन है. साथ ही जो फीचर्स, चार्जिंग टाइम और रेंज बतायी गई है, वह मैन्युफैक्चरर्स के दावे के आधार पर हैं. खरीददारी के समय संबंधित रिटेलर से कीमत और फीचर्स को लेकर पूरी तरह कंफर्म हो लें. यह भी पढ़ें: गड्ढे हों या उबड़-खाबड़ सड़क, 14-इंच बड़े पहियों वाले ये 5 स्कूटर्स देंगे स्मूद राइड