लंबी राइड हो या पहाड़ी रास्ते, हर सफर के लिए तैयार हैं ये 5 टूरिंग बाइक्स

Best 5 Touring Bikes: पहाड़ों की सैर का मजा तभी दोगुना होता है, जब आपकी बाइक हर रास्ते पर भरोसेमंद साबित हो. अगर आप टूरिंग के लिए नई मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं, तो Royal Enfield, KTM, Yezdi, Hero और Harley-Davidson की ये 5 बाइक्स शानदार ऑप्शन सकती हैं. जानिए किस राइडर के लिए कौन-सी बाइक सबसे बेहतर रहेगी.

By Shivani Shah | June 29, 2026 4:22 PM

अगर आप पहाड़ों पर बाइक ट्रिप के लिए नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ लुक्स या पावर देखकर बाइक खरीदना सही फैसला नहीं होगा. क्योंकि लंबी दूरी, घुमावदार सड़कें और ऊंची चढ़ाई के लिए ऐसी बाइक चुनना जरूरी है, जो आरामदायक राइड के साथ बेहतर सस्पेंशन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी दे. यहां हम आपको 5 ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जो हिल स्टेशन टूरिंग के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती हैं.

Hero Xpulse 200 4V

अगर आपका बजट कम है और हल्की एडवेंचर बाइक चाहते हैं, तो Hero Xpulse 200 4V एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसका वजन सिर्फ 161 किलोग्राम है, जिससे पहाड़ी मोड़ों और संकरी सड़कों पर इसे चलाना आसान हो जाता है. इसमें 199.6cc इंजन, 18.9bhp की पावर, 270mm ग्राउंड क्लीयरेंस और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है.

Yezdi Adventure

Yezdi Adventure उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो क्लासिक लुक के साथ लंबी दूरी की टूरिंग करना चाहते हैं. इसमें 334cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 29.16bhp की पावर जेनरेट करता है. बाइक में एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, इनबिल्ट नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, तीन ABS मोड, 21-इंच फ्रंट व्हील और 220mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 2.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Harley-Davidson X440

अगर आपकी ज्यादातर राइड्स हाईवे पर होती हैं और आप आरामदायक सफर पसंद करते हैं, तो Harley-Davidson X440 एक शानदार रोडस्टर है. इसमें 440cc लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 27bhp की पावर जेनरेट करता है. इसकी 805mm सीट हाइट, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और स्मूद इंजन लंबी दूरी के सफर को आसान बना देते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपये है.

KTM 390 Adventure

अगर आपको स्पोर्टी परफॉर्मेंस के साथ एडवेंचर बाइक चाहिए, तो KTM 390 Adventure बढ़िया ऑप्शन है. इसमें 349.32cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 40bhp की पावर देता है. बाइक में TFT डिस्प्ले, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर+, WP APEX एडजस्टेबल सस्पेंशन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन मिलती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है.

Royal Enfield Himalayan 450

अगर आपको एडवेंचर टूरिंग पसंद है, तो Royal Enfield Himalayan 450 सबसे दमदार ऑपशंस में से एक है. इसमें 452cc लिक्विड-कूल्ड Sherpa इंजन मिलता है, जो 39.5bhp की पावर जेनरेट करता है. बाइक में ट्रिपर नेविगेशन, राइड-बाय-वायर , Showa सस्पेंशन और 230mm ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे पहाड़ी और खराब रास्तों के लिए बेहतरीन बनाते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.06 लाख रुपये है.

कौन-सी बाइक आपके लिए सही रहेगी?

अगर आपका फोकस ऑफ-रोडिंग और पहाड़ी रास्तों पर है, तो Royal Enfield Himalayan 450 और KTM 390 Adventure बेहतर ऑप्शन हैं. वहीं, कम बजट में एडवेंचर बाइक चाहिए, तो Hero Xpulse 200 4V बढ़िया रहेगी. क्लासिक टूरिंग के लिए Yezdi Adventure और आरामदायक हाईवे राइड के लिए Harley-Davidson X440 एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है. अपनी जरूरत, बजट और राइडिंग स्टाइल के अनुसार सही बाइक चुनना ही सबसे समझदारी भरा फैसला होगा.

यह भी पढ़ें: मीलों का सफर होगा आसान, आराम और दमदार परफॉर्मेंस के लिए चुनें ये 5 Cruiser Bikes