अमेजन सेल में सस्ते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर, ₹25,999 में मिल रहा लो-स्पीड मॉडल; नहीं पड़ेगी लाइसेंस की जरूरत
Amazon Great Summer Sale में लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. कुछ मॉडल्स बिना लाइसेंस और बिना आरटीओ रजिस्ट्रेशन के चलाए जा सकते हैं, जबकि कीमत 26 हजार रुपये से भी कम हो गई है.
गर्मी के मौसम में जहां लोग स्मार्टफोन, एसी और कूलर पर मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा उठा रहे हैं, वहीं अब इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है. Amazon Great Summer Sale के दौरान कई लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर भारी छूट दी जा रही है. खास बात यह है कि इन स्कूटर्स को चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत है और न ही आरटीओ रजिस्ट्रेशन की. ऐसे में कम दूरी के रोजाना सफर के लिए ये मॉडल काफी किफायती विकल्प बनकर सामने आए हैं. कुछ स्कूटर्स पर 52 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे उनकी कीमत काफी कम हो गई है.
₹26 हजार से कम में मिल रहा इलेक्ट्रिक स्कूटर
सेल के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा ग्रीन उड़ान लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की हो रही है. इसकी एमआरपी 54,000 रुपये बताई गई है, लेकिन डिस्काउंट के बाद यह करीब 25,999 रुपये में उपलब्ध है. कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर लगभग 30 किलोमीटर तक चल सकता है और इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है.
इस स्कूटर में 250W मोटर दी गई है और इसमें 48V लेड-एसिड बैटरी मिलती है. कंपनी दावा करती है कि इसे फुल चार्ज होने में करीब 4 से 6 घंटे का समय लगता है. इसमें मेटल बॉडी, एलसीडी डिस्प्ले और दोनों तरफ 10-इंच के टायर दिए गए हैं.
ज्यादा रेंज वाला मॉडल भी ऑफर में शामिल
अगर आप थोड़ा ज्यादा रेंज वाला स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ग्रीन उड़ान का दूसरा मॉडल भी सेल में उपलब्ध है. इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद करीब 42,999 रुपये रह गई है. कंपनी के अनुसार यह मॉडल एक चार्ज में लगभग 70 किलोमीटर तक चल सकता है.
इसमें भी 250W मोटर दी गई है, लेकिन यहां हाई-एफिशिएंसी BLDC बैटरी मिलती है. स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा डुअल LED हेडलाइट्स इसे थोड़ा प्रीमियम लुक भी देती हैं.
EOX OKO में मिल रहे तीन राइडिंग मोड
Amazon सेल में EOX OKO लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर भी ऑफर में शामिल है. यह मॉडल करीब 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके तीन राइडिंग मोड्स हैं, जिनमें ईको, स्पोर्ट और हाई शामिल हैं.
स्कूटर में 250W BLDC मोटर और 48V बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक यह करीब 60 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. इसमें IP67 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है. फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक इसके सेफ्टी पैकेज को बेहतर बनाते हैं.
बिना लाइसेंस वाले स्कूटर्स की बढ़ रही डिमांड
भारत में लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है. खासकर स्टूडेंट्स, बुजुर्गों और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. चूंकि इनकी स्पीड 25 kmph तक सीमित रहती है, इसलिए इन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और आरटीओ रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं होता.
ऑनलाइन सेल में भारी डिस्काउंट मिलने से ऐसे स्कूटर्स अब पहले से ज्यादा किफायती हो गए हैं. हालांकि खरीदारी से पहले बैटरी टाइप, सर्विस सपोर्ट और वारंटी जैसी चीजों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर
