[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile बार्सिलोना में लॉन्च किया गया दुनिया का सबसे पहला 5जी स्मार्टफोन

बार्सिलोना में लॉन्च किया गया दुनिया का सबसे पहला 5जी स्मार्टफोन

0
बार्सिलोना में लॉन्च किया गया दुनिया का सबसे पहला 5जी स्मार्टफोन

नयी दिल्ली : बर्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में जेडटीई कंपनी की ओर से दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है, जो नेटवर्क 2020 तक आ सकता है. कंपनी ने इस नये स्मार्टफोन के बारे में कहा कि गिगाबाइट फोन दुनिया का पहला ऐसा फोन है, जिसकी डाउनलोडिंग स्पीड 1 जीबी प्रति सेकेंड तक होगी.

कंपनी के मुताबिक, जेडटीई का यह गिगाबाइट स्मार्टफोन है, जिसमें 1 जीबीपीएस की डाउनलोडिंग स्पीड है. यह 4G की पहली जेनरेशन से 10 गुना अधिक तेज है. ऐसे में इस स्पीड से एक पूरी मूवी महज एक सेकेंड में डाउनलोड की जा सकती है. इस फोन में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा.

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि टेक कंपनियां 5जी यानी पांचवे जेनरेशन के नेटवर्क को सपोर्ट करने वाली डिवाइस बनाने में लगी हैं, ताकि आने वाले समय में लोग अपने स्मार्टफोन पर ही फिल्म और टीवी देख सकें. साउथ कोरियन कैरियर केटी कॉर्प का लक्ष्य प्योंग चैंग में होने वाले विंटर ओलिंपिक 2018 में 5G नेटवर्क का ट्रायल करना है.

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी जेडटीई ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित एमडब्ल्यूसी 2017 में दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है. गिगाबाइट फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें सुपर स्पीड वाले 5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है. हालांकि, फिलहाल 5जी नेटवर्क 2020 तक आने की संभावना है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel