2026 Renault Kwid का कौन-सा वेरिएंट है पैसा वसूल? खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क

अगर आप 2026 Renault Kwid खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके Evolution और Climber वेरिएंट का फर्क जान लेना जरूरी है. दोनों की कीमत और फीचर्स अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सही रहेगा.

By Ankit Anand | July 6, 2026 7:10 AM

2026 Renault Kwid को कंपनी ने हल्के-फुल्के अपडेट्स के साथ पेश किया है. हालांकि इसके डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन अब इसमें Renault का नया लोगो और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसे में अगर आप नई Renault Kwid खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसका कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी होगा? आइए जानते हैं.

2026 Renault Kwid: पावरट्रेन

स्पेसिफिकेशन2026 Renault Kwid
इंजन1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन
पावर69 hp
टॉर्क92.5 Nm
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल (MT) / 5-स्पीड ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT)
ड्राइव कॉन्फिगरेशनफ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD)
फ्यूल टैंक कैपेसिटी28 लीटर

2026 Renault Kwid: Evolution वेरिएंट फीचर्स

  • बॉडी-कलर फ्रंट और रियर बंपर
  • 14-इंच स्टील व्हील्स के साथ व्हील कवर
  • LED DRLs
  • डोर डिकल्स
  • रियर स्पॉइलर
  • रिमोट कीलेस एंट्री
  • फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री
  • पियानो ब्लैक और क्रोम फिनिश वाले इंटीरियर इंसर्ट्स
  • अंदर से एडजस्ट होने वाले ORVMs
  • फ्रंट पावर विंडोज
  • LED मोनोक्रोम इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • मैनुअल एयर कंडीशनर
  • 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • वायरलेस/वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट
  • 2-स्पीकर ऑडियो सिस्टम
  • USB और AUX पोर्ट
  • 12V पावर सॉकेट
  • ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स
  • ABS के साथ EBD
  • ब्रेक असिस्ट
  • हिल-स्टार्ट असिस्ट (केवल AMT वेरिएंट में)
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
  • ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS)
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक/अनलॉक
  • रियर डोर चाइल्ड लॉक
  • सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट
  • स्पीड अलर्ट सिस्टम

यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV vs Harrier EV: जानिए दोनों में कौन-सी 5 बड़ी बातें बनाती हैं इन्हें अलग

2026 Renault Kwid: Evolution वेरिएंट के मुकाबले Climber वेरिएंट में मिलने वाले एक्स्ट्रा फीचर्स

  • ORVM में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स
  • डोर क्लैडिंग
  • डुअल-टोन व्हील कवर
  • डुअल-टोन एक्सटीरियर पेंट स्कीम
  • आगे और पीछे फॉक्स स्किड प्लेट्स
  • C-पिलर पर ‘Climber’ बैजिंग
  • क्रोम फिनिश इनर डोर हैंडल्स
  • डुअल-टोन केबिन थीम
  • रियर पावर विंडोज
  • स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले ORVMs
  • रियर पार्सल ट्रे
  • साइड एयरबैग्स
  • रिवर्स पार्किंग कैमरा
  • मैनुअली एडजस्ट होने वाला इनसाइड रियर व्यू मिरर (IRVM)

2026 Renault Kwid: कीमत

वेरिएंट5-स्पीड मैनुअल5-स्पीड AMT
Evolution4.53 लाख रुपये4.90 लाख रुपये
Climber5.15 लाख रुपये5.61 लाख रुपये

2026 Renault Kwid: आपको कौन सा वेरिएंट लेना चाहिए?

अगर आप Renault Kwid का Climber MT वेरिएंट चुनते हैं, तो इसके लिए Evolution वेरिएंट के मुकाबले करीब 1.08 लाख रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. लेकिन यह एक्स्ट्रा प्राइस कई ऐसे फीचर्स लेकर आती है. सबसे बड़ा फायदा है 6 एयरबैग्स, जबकि Evolution में सिर्फ 2 एयरबैग्स मिलते हैं. इसके अलावा Climber में रियरव्यू कैमरा और मैनुअली एडजस्ट होने वाला IRVM भी दिया गया है.

कम्फर्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें सभी सभी लोगों के लिए पावर विंडो, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, पावर्ड ORVMs और रियर पार्सल ट्रे मिलते हैं. वहीं. अगर आप AMT (ऑटोमैटिक) वेरिएंट चुनते हैं, तो इसके साथ हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसी एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus की चौथी सालगिरह पर कस्टमर्स को बड़ा तोहफा, कंपनी ने किए स्पेशल ऑफर्स का ऐलान