Hyundai लायेगी सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें
चेन्नई : दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया अगले दो से तीन साल के दौरान एक इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने की प्रक्रिया में है जो देश के एक बड़े वर्ग की जरूरत को पूरा करेगा.... कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही. कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपने श्रीपेरम्बदूर के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 30, 2020 8:32 PM
चेन्नई : दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया अगले दो से तीन साल के दौरान एक इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने की प्रक्रिया में है जो देश के एक बड़े वर्ग की जरूरत को पूरा करेगा.
...
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही. कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपने श्रीपेरम्बदूर के विनिर्माण संयंत्र से अपनी 30 लाखवीं ‘मेड इन इंडिया’ कार निकाली, जिसे विदेशी बाजार में निर्यात किया गया है.
इस मौके पर हुंदै इंडिया के प्रबंध निदेशक एस एस किम ने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी भारत में आम जन के लिए एक इलेक्ट्रिक वाहन विकसित कर रही है.
इस वाहन को दो से तीन साल में पेश किया जाएगा. उन्होंने हालांकि इस वाहन के दाम के बारे में नहीं बताया, लेकिन कहा कि इसकी कीमत उचित होगी.
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:44 PM
July 6, 2026 6:58 PM
July 6, 2026 5:57 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 3:21 PM
July 6, 2026 1:52 PM
TVS के ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डेली राइड के लिए हैं परफेक्ट चॉइस, कीमत से लेकर रेंज तक जानें सब कुछ
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 1:14 PM
July 6, 2026 11:34 AM
July 6, 2026 10:12 AM
