Maruti, Toyota, Mercedes के बाद इस कंपनी की कारें भी होंगी जनवरी 2020 से महंगी
नयी दिल्ली : फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो ने जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है.... कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत और जिंस की लागत बढ़ने की वजह से उसे कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है. कंपनी ने कहा है कि वह जनवरी 2020 से अपने वाहनों की […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 19, 2019 4:47 PM
नयी दिल्ली : फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो ने जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है.
...
कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत और जिंस की लागत बढ़ने की वजह से उसे कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है.
कंपनी ने कहा है कि वह जनवरी 2020 से अपने वाहनों की शृंखला की कीमतों में उल्लेखनीय इजाफा करेगी.
रेनो इंडिया ने बयान में कहा कि विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी भिन्न-भिन्न होगी.
कंपनी फिलहाल शुरुआती स्तर (एंट्री लेवल) की छोटी कार क्विड से लेकर एसयूवी कैप्चर की बिक्री करती है.
इनकी कीमत दिल्ली शोरूम में 2.3 लाख रुपये से लेकर 12.99 लाख रुपये है.
मारुति सुजुकी, मर्सिडीज और टोयोटा जैसी कंपनियां पहले ही जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:44 PM
July 6, 2026 6:58 PM
July 6, 2026 5:57 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 3:21 PM
July 6, 2026 1:52 PM
TVS के ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डेली राइड के लिए हैं परफेक्ट चॉइस, कीमत से लेकर रेंज तक जानें सब कुछ
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 1:14 PM
July 6, 2026 11:34 AM
July 6, 2026 10:12 AM
