[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Microsoft ने बताया- पुराने कंप्यूटर के इस्तेमाल के क्या हैं खतरे?

Microsoft ने बताया- पुराने कंप्यूटर के इस्तेमाल के क्या हैं खतरे?

0
Microsoft ने बताया- पुराने कंप्यूटर के इस्तेमाल के क्या हैं खतरे?

तिरुवनंतपुरम : दक्षिण भारत में छोटी एवं मझोले व्यवसायों (एसएमबी) के पुराने पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) का इस्तेमाल करने से काम पर असर पड़ सकता है और सुरक्षा संबंधी खामियां सामने आने की संभावना है. दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक अध्ययन में यह बात कही है.

इसमें कहा गया है कि नये कंप्यूटर की तुलना में चार साल से ज्यादा पुराने कंप्यूटर और पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने वाली छोटी एवं मझोली इकाइयों की कार्यस्थल पर काम करने की क्षमता काफी प्रभावित होगी.

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की समूह निदेशक (डिवाइस) फरहाना हक के मुताबिक, पुराने पीसी में सुरक्षा संबंधी खामियां और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े जोखिम भी हैं.

एसएमबी के अनुभव के मुताबिक उन्हें नये पीसी की तुलना में पुराने पीसी की करीब चार गुना अधिक मरम्मत करनी पड़ी है. अकेले पिछले साल सर्वेक्षण में शामिल 25 प्रतिशत छोटे व्यवसायों ने माना कि उन्हें सुरक्षा संबंधी खामी का सामना करना पड़ा है.

टेकएसल के साथ साझेदारी में किये गए माइक्रोसॉफ्ट के हालिया अध्ययन में कहा गया है कि दक्षिण राज्यों में करीब 40 प्रतिशत छोटी एवं मझोली इकाइयां पुराने पीसी का उपयोग कर रही हैं और 62 प्रतिशत इकाइयां विंडोज का पुराना संस्करण का इस्तेमाल कर रही हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel