[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Apple के नये iPhone में नहीं होंगे Ports, iPhone SE2 भी जल्द होगा लॉन्च

Apple के नये iPhone में नहीं होंगे Ports, iPhone SE2 भी जल्द होगा लॉन्च

0
Apple के नये iPhone में नहीं होंगे Ports, iPhone SE2 भी जल्द होगा लॉन्च

निकट भविष्य में आनेवाले आइफोन (iPhone) में ऐपल (Apple) कोई पोर्ट नहीं देगा. मशहूर ऐपल अनालिस्ट मिंग-ची-कुओ (Ming-Chi Kuo) ने ऐपल के फ्यूचर आइफोन को लेकरयह बड़ी बात कही है. आम तौर पर मिंग के ऐपल आईफोन को लेकर किये गए प्रेडिक्शन सही होते हैं.

9 to 5 मैक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिंग ने कहा हैकि 2021 के आइफोन पूरी तरह से वायरलेस एक्सपीरिएंस देंगे. हालांकि यह भी कहा गया है कि चार्जिंग पोर्ट को सिर्फ 2021 के आइफोन के टॉप मॉडल से हटाया जाएगा. इसका मतलबयह है कि अानेवाले आईफोन में यूजर्स को कोई कनेक्टर नहीं मिलेगा, जो पूरी तरह वायरलेस डिवाइस का अनुभव देगा.

गौरतलब है कि ऐपल ने ही पहली बार अपने आइफोन से हेडफोन जैक हटाना शुरू किया था और इसके बाद से कई कंपनियों ने भी अपने स्मार्टफोन से हेडफोन जैक हटा लिये.

मिंग ने एक और प्रेडिक्शन किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 2020 के शुरुआत में ऐपल अाइफोन एसई 2 (iPhone SE 2) लॉन्च करेगी. इस स्मार्टफोन में 4.7 इंच की डिस्प्ले होगी और यह देखने में अाइफोन 8 (iPhone 8) जैसा ही होगा. इसमें फेस आईडी नहीं होगा.

आपको बताते चलें कि हाल ही में एक रिपोर्ट आयी थी कि ऐपल अगले आईफोन यानी अाइफोन 12 (iPhone 12) का डिजाइन अाइफोन 4 (iPhone 4) से इंस्पायर्ड रखेगी. पूरी तरह से डिजाइन चेंज किया जाएगा और इस बार अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है.

हाल ही में क्वॉलकॉम ने नेक्स्ट जेनरेशन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर लॉन्च किया है जिसका एरिया ज्यादा होगा. इस वजह से माना जा रहा है कि अगले आईफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और इसका एरिया बड़ा होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel