Tokyo Motor Show: Honda ने पेश की चौथी पीढ़ी की FIT
तोक्यो : जापान की प्रमुख वाहन कंपनी होंडा ने बुधवार को 46वें तोक्यो मोटर शो में अपनी नयी कॉम्पैक्ट कार फिट पेश की. इस कार की बिक्री फरवरी, 2020 से शुरू होगी.... कंपनी ने कहा कि चौथी पीढ़ी की नयी फिट के विकास के पीछे मंशा कॉम्पैक्ट कारों के लिए वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य मानक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 23, 2019 10:29 PM
तोक्यो : जापान की प्रमुख वाहन कंपनी होंडा ने बुधवार को 46वें तोक्यो मोटर शो में अपनी नयी कॉम्पैक्ट कार फिट पेश की. इस कार की बिक्री फरवरी, 2020 से शुरू होगी.
...
कंपनी ने कहा कि चौथी पीढ़ी की नयी फिट के विकास के पीछे मंशा कॉम्पैक्ट कारों के लिए वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य मानक पेश करने का है. कंपनी ने कहा कि नयी फिट पांच अलग-अलग प्रकार में होगी, जिससे ग्राहक उस मॉडल का चयन कर सकेंगे जो उनके अनुकूल हो.
होंडा मोटर कंपनी के अध्यक्ष, प्रतिनिधि निदेशक और सीईओ ताकाहीरो हाचिगो ने कहा, इस नयी फिट के जरिये हम नये जमाने के अनुकूल कॉम्पैक्ट कारों के नये मानक स्थापित करना चाहते हैं. होंडा ने फिट कार को पहली बार जापान में 2001 में तैयार किया था. इसकी अब तक दुनियाभर में कुल 75 लाख इकाई बिक्री हो चुकी है.
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:44 PM
July 6, 2026 6:58 PM
July 6, 2026 5:57 PM
July 6, 2026 3:34 PM
July 6, 2026 3:21 PM
July 6, 2026 1:52 PM
TVS के ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डेली राइड के लिए हैं परफेक्ट चॉइस, कीमत से लेकर रेंज तक जानें सब कुछ
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 1:14 PM
July 6, 2026 11:34 AM
July 6, 2026 10:12 AM
