[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Facebook-WhatsApp डाउन, यूजर्स ने निकाली ट्विटर पर भड़ास

Facebook-WhatsApp डाउन, यूजर्स ने निकाली ट्विटर पर भड़ास

0
Facebook-WhatsApp डाउन, यूजर्स ने निकाली ट्विटर पर भड़ास

नयी दिल्ली : फेसबुक, व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम ने दुनिया भर के कई जगहों पर लोगों को परेशान किया. कारण था इन प्लेटफार्मों का लगभग 9 घंटे डाउन रहना. दूसरे सोशल मीडिया पर यानी ट्विटर पर लोग इसे लेकर अपनी भड़ास निकाल रहे थे. भारतीय समय के अनुसार बुधवार रात 8.30 बजे से व्हाट्सअप यूज करने वालों को परेशानी हो रही थी जिसकी शिकायत लोग ट्विटर पर कर रहे थे.

इस बीच फेसबुक ने एक बयान जारी कर कहा है कि हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं. फेसबुक ने लगभग 9 घंटे बाद एक ट्वीट किया और कहा कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आयी तकनीकी खामी को ठीक कर दिया है. यदि आपको याद हो तो मार्च के महीने में, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने सबसे लंबे समय तक यूजर को परेशान किया था. अप्रैल की बात करें तो इस माह व्हाट्सऐप के साथ-साथ दोनों ऐप में भी परेशानी आई थीं.

फेसबुक मैसेंजर ऐप, जिसे अक्सर अलग से इंस्टॉल किया जाता है, वह भी प्रभावित हुआ. भारत में भी कई जगहों पर यूजर्स को इस समस्या ने परेशान किया. डाउन डिटेक्टर पर मलेशिया, श्रीलंका और इंडोनेशिया के यूजर्स रिपोर्ट कर रहे थे. इस दौरान कई यूजर्स ने ट्विटर पर अपनी समस्या शेयर की. यहां लोगों ने ट्विटर को फेसबुक के मुकाबले बेहतर बताने का काम भी किया.

इस बार लोगों को अलग अलग तरह की दिक्कतें आ रही थी. कुछ यूजर्स फेसबुक लॉग इन नहीं कर पा रहे थे तो कुछ लोग फेसबुक न्यूज फीड लोड नहीं कर पा रहे थे. इसी तरह व्हाट्सअप में मैसेज भेजने में लोगों को परेशानी हो रही थी. ट्विटर पर यूजर्स #WhatsAppDown हैशटैग पर अपनी परेशानी शेयर कर रहे थे. कई इंडियन यूजर्स ने भी इस तकनीकी दिक्कत के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी.

गौर हो कि ऐसा पहली बार नहीं है जब व्हाट्सअप डाउन हुआ है, पहले भी इस तरह की परेशानी से लोग गुजर चुके हैं, लेकिन काफी कम बार ही फेसबुक की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel