[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 2019 Maruti Suzuki Ertiga लॉन्च : 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ ये खूबियां हैं खास, कीमत 9.86 लाख

2019 Maruti Suzuki Ertiga लॉन्च : 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ ये खूबियां हैं खास, कीमत 9.86 लाख

0
2019 Maruti Suzuki Ertiga लॉन्च : 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ ये खूबियां हैं खास, कीमत 9.86 लाख

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अर्टिगा को खुद से विकसित 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ उतारा है. इस वाहन की दिल्ली शोरूम में कीमत 9.86 लाख से 11.20 लाख रुपये है.

अभी तक अर्टिगा में फिएट का 1.3 लीटर का डीजल पावरट्रेन इंजन इस्तेमाल होता रहा है. इस 1.5 लीटर डीजल इंजन के वाहन के तीन ट्रिम्स की कीमत क्रमश: 9.86 लाख रुपये, 10.69 लाख रुपये और 11.20 लाख रुपये है.

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर एस कल्सी ने बयान में कहा कि उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर अगली पीढ़ी की अर्टिगा नये 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश की गई है. उन्होंने कहा कि कंपनी को भरोसा है कि नये इंजन विकल्प की अर्टिगा से शहरी एमपीवी खंड में इस मॉडल की लोकप्रियता और बढ़ेगी.

नया 1.5 लीटर डीजल इंजन फोर-सिलिंडर यूनिट के फॉर्म में पेश किया गया है. यह इंजन 95bhp का पावर और 225Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. वहीं पुराना 1.3-लीटर यूनिट 89bhp का पावर और 200Nm का पावर जनरेट करता है. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. कंपनी के दावे के मुताबिक, नया इंजन 24.20km/l का माइलेज देगा. कंपनी पुराने 1.3 लीटर इंजन को इसलिए रिप्लेस कर रही है क्योंकि ये अप्रैल 2020 में आने वाले BS-VI एमिशन नॉर्म्स को सपोर्ट नहीं करता है.

सेकेंड जेनरेशन मारुति Ertiga MPV को भारतीय बाजार में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था. नयी अर्टिगा का ओवरऑल डायमेंशन पहले से बड़ा है. नयी अर्टिगा ज्यादा प्रीमियम दिखती है. इंटीरियर में भी वुड फिनिश देकर इसे प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है. लॉन्चिंग के बाद से यह भारत की बेस्ट सेलिंग MPV है. इस सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 39 प्रतिशत का है.

गौरतलब है कि मारुति सुजुकी ने हाल ही में यह ऐलान किया है कि वह अगले साल,यानी अप्रैल 2020 से डीजल कारें नहीं बेचेगी. पिछले साल कंपनी ने 4.63 लाख डीजल गाड़ियां बेची थीं. सालाना बिक्री में डीजल कारों का हिस्सा लगभग 23% है. कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि अप्रैल 2020 से ही बीएस-6 प्रदूषण मानक लागू होंगे. इस मानक के हिसाब से इंजन में बदलाव करने के कारण कार और यूटिलिटी वाहनों कीकीमतें 10-25% तक बढ़ जाएंगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel