नामकुम : चमरी के पति को दी सहायता
रांची/ नामकुम : हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एचसी मिश्रा के निर्देश पर डालसा की टीम हहाप पंचायत के बारूडीह के छोटा टोला पहुंची और डायन बिसाही के आरोप में मारी गयी चमरी देवी के परिजनों से मुलाकात की. वहीं, न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष नवनीत कुमार ने टीम गठित कर मृतका के परिजनों को सहायता […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
September 26, 2019 9:35 AM
रांची/ नामकुम : हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एचसी मिश्रा के निर्देश पर डालसा की टीम हहाप पंचायत के बारूडीह के छोटा टोला पहुंची और डायन बिसाही के आरोप में मारी गयी चमरी देवी के परिजनों से मुलाकात की.
वहीं, न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष नवनीत कुमार ने टीम गठित कर मृतका के परिजनों को सहायता करने का निर्देश दिया था़ उसी के आधार पर डालसा सचिव अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम हहाप गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली. साथ ही अंतरिम सहायता के तौर पर मृतका के पति ठाकुर मुंडा को 25 हजार रुपये का चेक दिया. हत्या मामले में चमरी के जेठ का बेटा मंगल मुंडा, कुदीया मुंडा और ननद का बेटा गेंडा मुंडा आरोपी हैं.
ये भी पढ़ें...
February 23, 2024 12:50 PM
February 20, 2024 4:49 PM
February 20, 2024 4:21 PM
February 20, 2024 1:18 PM
February 20, 2024 10:09 AM
February 20, 2024 12:19 AM
February 19, 2024 10:21 PM
February 19, 2024 10:19 AM
Ranchi: विश्वकर्मा अधिकार रैली में बोले मंत्री दीपक बिरुवा- विश्वकर्मा समाज की मांगों पर सरकार गंभीर
February 18, 2024 10:43 PM
February 18, 2024 10:22 PM
