116 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज धराये
बिहारशरीफ : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को धर पकड़ अभियान के दौरान दो धंधेबाजों को धर दबोचा है. दोनों के पास से शराब की बोतलें भी बरामद गयी हैं. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी की गयी. इस दौरान धंधेबाज को रंगे हाथ वाहन पर शराब […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 20, 2019 4:38 AM
बिहारशरीफ : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को धर पकड़ अभियान के दौरान दो धंधेबाजों को धर दबोचा है. दोनों के पास से शराब की बोतलें भी बरामद गयी हैं. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी की गयी. इस दौरान धंधेबाज को रंगे हाथ वाहन पर शराब लादते गिरफ्तार कर लिया गया.
...
गिरफ्तार धंधेबाज क्षेत्र के मिरदाद मोहल्ला निवासी रणजीत पांडेय है. तलाशी के दौरान धंधेबाज के पास से 375 एमएल का 106 बोतल अंग्रेजी शराब मिला है. पूछताछ में पता चला है कि रणजीत शराब की खेप को ट्रेन से लादकर बिहारशरीफ स्टेशन पर उतरा था. इसी प्रकार क्षेत्र के नीमगंज मोहल्ले में एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने सूरज कुमार नामक व्यक्ति को 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है.
दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की कई सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
ये भी पढ़ें...
February 23, 2024 12:50 PM
February 20, 2024 4:49 PM
February 20, 2024 4:21 PM
February 20, 2024 1:18 PM
February 20, 2024 10:09 AM
February 20, 2024 12:19 AM
February 19, 2024 10:21 PM
February 19, 2024 10:19 AM
Ranchi: विश्वकर्मा अधिकार रैली में बोले मंत्री दीपक बिरुवा- विश्वकर्मा समाज की मांगों पर सरकार गंभीर
February 18, 2024 10:43 PM
February 18, 2024 10:22 PM
