[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home archive शबाना आजमी को स्‍वाइन फ्लू, अस्‍पताल में हुईं एडमिट

शबाना आजमी को स्‍वाइन फ्लू, अस्‍पताल में हुईं एडमिट

0

बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा शबाना आजमी स्‍वाइन फ्लू की चपेट में हैं. इसका खुलासा अभिनेत्री के रुटीन चेकअप के दौरान हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक, शबाना आजमी सर्दी होने के बाद अपने चेकअप के लिए गई थी जहां उन्‍हें स्‍वाइन फ्लू होने का पता चला. उन्‍हें मुंबई के एक अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हालांकि अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा है कि‍ तेजी से उनके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है.

शबाना आजमी ने कहा,’ मुझे बहुत की मुश्किल से खाली समय मिल पाता है. अस्‍पताल में एडमिट होना मेरे लिए ब्रेक लेने जैसा है. मैं अस्‍पताल में एडमिट हूं और मेरे स्‍वास्‍थ्‍य में तेजी से सुधार हो रहा है.’

बता दें कि शबाना आजमी मशहूर शायर कैफ़ी आजमी की बेटी हैं और उनके पति जावेद अख्तर भी जाने माने शायर हैं. वे आखिरी बार साल 2017 में फिल्‍म ‘द ब्लैक प्रिंस’ में नजर आई थीं. इस फिल्म को पंजाबी, इंग्लिश और हिंदी तीन भाषाओं में रिलीज किया गया का. शबाना आजमी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं.

स्वाइन फ्लू के लक्षण

स्वाइन फ्लू में लगातार नाक से पानी आना, कफ, कोल्ड बार-बार छींक आना और लगातार खांसी रहना, मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, बुखार के साथ सिर में तेज दर्द, नींद न आना और ज्यादा थकान है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel