[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home archive कोलकाता : करेके बा, लड़ेके बा, जितेके बा तभी मोदी सरकार उखड़ी : तेजस्वी

कोलकाता : करेके बा, लड़ेके बा, जितेके बा तभी मोदी सरकार उखड़ी : तेजस्वी

0

कोलकाता : केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ शनिवार को कोलकाता में विपक्ष की यूनाइटेड इंडिया रैली में पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि रैली में पहुंची इस भीड़ को देखकर मोदी जी की नींद उड़ जायेगी.

उन्होंने कहा कि अगर आप उनसे (भाजपा) समझौता कर लो, उनसे हाथ मिला लो, तो आप राजा हरिश्चंद्र में गिने जाओगे, लेकिन उनको वादों को गिनाओगे, उनसे आप लड़ने का काम करोगे, देश को जोड़ने का काम करोगे, सांप्रदायिक शक्तियों के आगे यदि घुटना नहीं टेकोगे, तो इडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआइ (केंद्रीय जांच ब्यूरो) जो उनके अलायंस पार्टनर हैं, उनके सहयोग से आपको दबाने की कोशिश करेगा.

उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी जी को धन्यवाद देता हूं कि जिस तरह से आपने ये कमान थामने का काम किया है और आपने भी मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है. इसके लिए हम अपने और अपने पिता की तरफ से दिल से धन्यवाद देते हैं. तेजस्वी ने कहा कि आपलोग बंगाल में कहते हैं कि ‘लड़बो करबो जीतबो रे’, बिहारी में अगर कहें तो ‘लड़ेके बा, करेके बा, जितेके बा’ इसलिए सब लोगों को एकजुट होने की जरूरत है.

उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा : चौकीदार जी भले ही चौकीदारी कैसे भी करें लेकिन एक बात समझ लें कि आप भले ही चौकीदार हैं लेकिन देश की जनता थानेदार है. चौकीदारी में आपने जो गलती की है तो थानेदार आपको सजा देने का काम करेगा. आपको बख्शने का काम नहीं करेगा.

उन्होंने कहा कि यहां अलग-अलग दलों के लोग हैं, विभिन्न-विभिन्न विचार के लोग हैं. भाजपा के लोग बोलते हैं कि ये लोग अलग विचारवाले हैं. अलग-अलग राह पर चलते हैं, कैसे एक मंच पर आ गये, उनको बता दूं कि अनेकता में ही एकता है. और यही हमारे देश की खूबसूरती है.

उन्होंने कहा कि यहां अलग-अलग राज्य हैं, अलग-अलग भाषाएं हैं, दिखने में अलग-अलग हैं, बोलने में अलग-अलग हैं, लेकिन फिर भी हम एक हैं, पूरा देश एक है. और यही हम उन्हें जवाब देना चाहते हैं कि हमारी अनेकता में ही एकता है.

उन्होंने कहा कि आरएसएस और मोदीजी ने देश को टुकड़े-टुकड़े करने का काम किया है, आप समझो कि देश फट चुका है और देश को अभी तलवार की जरूरत नहीं, सूई की जरूरत है. कपड़ा फट जायेगा तो तलवार काम नहीं आयेगा. आज जितने लोग मंच पर बैठे हैं, वे सूई का काम कर रहे हैं. अलग-अलग रंग का धागा लगायेंगे और देश को जोड़ने का काम करेंगे.

कोलकाता : बोले सिंघवी, 22 पार्टियों का इंद्रधनुष हो गया है तैयार

कोलकाता : ब्रिगेड सभा में कांग्रेस सासंद व वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आप यहां 22 पार्टियों का इंद्रधनुष देख रहे हैं. जिस तरह अलग-अलग रंगों से मिलकर इंद्रधनुष बनता है, उसी तरह अलग प्रांत, भाषा अलग, विचारधारा भी अलग, लेकिन पार्टियां एकजुट हो रही हैं और उनका इंद्रधनुष बन रहा है. बादल छंट रहे हैं. इसके लिए ममता बनर्जी बधाई की पात्र हैं.

इस इंद्रधनुष की नीति एक है, नीयत एक है. एक नया भारत बनायेंगे, भाजपा को भगायेंगे. आज की पुकार बड़ी स्पष्ट है. जनता की यही पुकार, अब नहीं चाहिए मोदी सरकार. श्री सिंघवी ने कहा कि 70 साल के इतिहास में कभी भी प्रतिशोध की राजनीति नहीं हुई, जो आज हम केंद्र के स्तर पर देख रहे हैं.सरकारें अलग-अलग रंग की आयीं, लेकिन प्रतिशोध से भरी, द्वेष से भरी, मतभेद से भरी राजनीति को इस सरकार ने संस्थागत बना दिया है.

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले लालू जी की रैली हुई थी बिहार में. उस रैली के एक सप्ताह बाद आयकर का नोटिस आ गया. वहीं, अमित शाह ने सैकड़ों रैलियां कीं, उत्तर प्रदेश में. उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel